क्षेत्र के बाड़ी के पास सोन नदी में डूबे व्यक्ति का शव रविवार को तीसरे दिन मिला। घटनास्थल से करीब पांच किमी दूर शव मिला। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक रमेश यादव (40) निवासी बाड़ी शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे भैस चराने सोन नदी के किनारे गया था। देर रात तक वह घर वापस नहीं आया। भैस घर वापस आ गई। इसके बाद परिजन रमेश की खोजबीन करने लगे। परिजनों ने इसकी सूचना शनिवार को पुलिस को दी। रमेश सोन नदी में डाला बाड़ी से बहकर पांच किमी दूर मिटिहिनिया अम्मा टोला पहुंच गया था। तीसरे दिन मछुआरों ने उसका शव देखा और रमेश के घरवालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। संवाद