फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में ध्वस्त है कानून व्यवस्था : करमचंद बिंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा विधानसभा क्षेत्र में संगठन के विस्तार के लिए रविवार को ओबरा नगर स्थित राममंदिर परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। राकेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश सचिव करमचंद बिंद और विशिष्ट अतिथि क्वाडिनेटर विधि सिंह रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। पूर्व प्रदेश सचिव ने कहा कि बीजेपी सरकार में लोकतंत्र खतरे में है। महिलाओं, युवाओं, दलितों ,पिछड़ों पर अत्याचार चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। पूर्व पीसीसी सदस्य ईश्वरीय नारायण सिंह ने कहा की संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस पार्टी को जमीन स्तर पर मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा की संगठन सृजन अभियान से जिले में संगठन को एक नया मूर्त रूप मिलेगा। महिलाओं, युवाओं, दलितों, पिछड़ों की भागीदारी सुनिश्चित कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर इंटक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरदेव नारायणन तिवारी, पीसीसी सदस्य आशुतोष दुबे, सेतराम केशरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें