म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला जंगल में सोमवार को बरकत अली (78) का शव पेड़ के सहारे फंदे से लटकता मिला। वह एक सप्ताह से लापता थे और दिव्यांग थे। पुलिस ने शव को फंदे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
किरवानी निवासी बरकत अली (78) एक सप्ताह से लापता थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। सोमवार सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी तो उन्हाेंने सूचना ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल को दी।
शव से तेज दुर्गंध आ रहा था। प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव की शिनाख्त की। थाना प्रभारी रामदरस राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
सभी पहलुओं को पर जांच की जा रही है। बरकत बली के छोटे भाई की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।