फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर बडेर से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ ग्राम पंचायत मे संदिग्ध परिस्थितियों मे महिला का शव घर के अंदर बड़ेर से लटकता मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर बभनी पुलिस ने पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

खोतोमहुआ गांव निवासी सुशीला देवी (22) पत्नी शिवमंगल का शव शुक्रवार की सुबह घर के अंदर बडे़र से लटकता मिला। पिता राजेंद्र निवासी मचबंधवा ने बताया कि पति-पत्नी दोनों में आए दिन विवाद होता था। बृहस्पतिवार को भी सुशीला को उसके पति ने मारा पीटा था। इसकी पंचायत घर आकर किया गया था। मृतका के पिता ने बताया कि वर्ष 2018 मे शादी के बाद से रुपये और गाड़ी की मांग करता था। आए दिन विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हुआ। लेकिन सुधार नही हुआ। एक दिन पहले भी पंचायत हुआ था,समझा बुझाकर गए थे। लेकिन शुक्रवार को सूचना मिली कि उनकी पुत्री का शव घर के अंदर लटक रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने अभय नारायण तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर शिवमंगल के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी अभी नही हुई है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें