फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नौ बजे तक तनी रही कोहरे की चादर, गलन से ठिठुरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनांचल में बुधवार को सुबह नौ बजे तक कोहरे की चादर तनी रहीं। इसके बाद सूर्य निकले। मंगलवार की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई, पर गलन से राहत नहीं मिली। वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। दिन में अच्छी धूप खिली। मगर सर्द हवा चलने से लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। इससे लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार बुधवार को सुबह के वक्त चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शाम के वक्त अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके मुकाबले मंगलवार को जिले का न्यूनतम पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। बीते 24 घंटे में देखे तो अधिकतम मापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। मंगलवार को देर रात घना कोहरा छा गया, जो दूसरे दिन बुधवार की सुबह नौ बजे तक रहा। नौ बजे के बाद धूप निकलने पर कोहरा छंटना शुरू हुआ। दोपहर में अच्छी धूप निकली, मगर सर्द हवा चलने से गलन से राहत नहीं मिली। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

नगर क्षेत्र में नहीं जल रहे पर्याप्त अलाव

नगर पालिका परिषद सोनभद्र क्षेत्र में अलाव के पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। प्रशासन की तरफ से नगर क्षेत्र में 104 स्थान पर जलाव जलाने का दावां किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कई चट्टी-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जिन स्थानों पर अलाव जल भी रहा है तो वहां पर्याप्त लकड़ी नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिकांश स्थानों पर रात में आठ बजे तक लकड़ी के अभाव में आग बुझ जा रही है। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें