रॉबर्ट्सगंज श्री राणीसती दादी मंदिर में राणी सती दादी के जन्मोत्सव पर भजन कीर्तन करती महिलाएं।
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में बुधवार को जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संयोजन रुचि सांवरिया की ओर से किया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर दादी जी का गुणगान किया और श्रद्धाभाव से पूजन-अर्चन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तों में उत्साह देखने को मिला। संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट अनीता थरड, कोषाध्यक्ष मीरा जालान और सचिव पूनम खेतान ने बताया कि श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक भाव से जोड़ना है। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को शृंगार सामग्री और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सुनीता सांवरिया, अनीता कनोडिया, ममता जालान, योगेश्वरी चौधरी, एकता केजड़ीवाल, रिंकी जालान और रितु जालान सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।