फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धूमधाम से मना बैंक का 84वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट नगर में स्थित यूको बैंक की शाखा में मंगलवार को बैंक का 84वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह व अतुल पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर बैंक परिसर को आकर्षक तरीके से रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का माहौल बना रहा। मुख्य शाखा प्रबंधक नीरज शर्मा ने बैंक के इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यूको बैंक की स्थापना 6 जनवरी 1943 को देश के प्रसिद्ध उद्योगपति घनश्याम दास बिड़ला की ओर से की गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूको बैंक ने अपने 84 वर्षों के सफर में देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आज भी ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्य अतिथियों ने बैंक की भूमिका और समाज में योगदान पर चर्चा किया। कार्यक्रम में विपिन सोनकर, श्वेता, मंगलम केडिया, राकेश त्रिपाठी, रवि जायसवाल, आशीष राय, कन्हैया केसरी, आशीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में बैंक के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राहक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें