सोनभद्र। जिले में फिर कोरोना के मरीजों में इजाफा होने लगा है। पिछले 24 घटे के दौरान 154 कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले हैं। संक्रमितों के घरों के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों के घर जाकर दवाएं दे रही हैं।
जिला प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए भरकस प्रयास किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि पिछले एक सप्ताह से कोरोना मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। शनिवार को जिले में 122 कोरोना संक्रमित मिले थे। जबकि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 154 मरीज मिले हैं। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देश पर राबट्र्सगंज, घोरावल, ओबरा और दुद्वी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों के कोरोना मरीजों के घरों के आसपास का इलाका सील करवा दिया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉॅ. नेम सिंह का कहना है कि सभी मरीजों की हालत ठीक है, इसलिए उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों का पल्स, ऑक्सीजन आदि चेक करने के बाद दवाएं मुहैया करा दी है। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की निगरानी कराई जा रही है। इलाज के दौरान अगर किसी मरीज की हालत बिगड़ रही है तो उसे तत्काल कोविड अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया जा रहा है।