फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक प्रदर्शनी में बच्चों की दिखी प्रतिभा

Thu, 15 Jan 2015 10:31 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज में बुधवार को वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न तरह के माडल प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि हिण्डाल्को के अध्यक्ष, मानव संसाधन अरुण कुमार और विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रबंधक इंद्रजीत जोशी ने फीता काटकर प्रदर्शनी  का शुभारंभ किया।
प्रदर्शनी में गृह विज्ञान, सिलाई, कंप्यूटर, कला एवं साहित्य, पुस्तक कला, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, सामाजिक विज्ञान,  वाणिज्य एवं संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक माडलों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 हिण्डाल्को के वरिष्ठ अधिकारियों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने प्रदर्शनी में बच्चों के माडलों का अवलोकन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य, रवींद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन और कार्यक्रम प्रभारी एचपी यादव के दिशा निर्देशन मे वार्षिक प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें