फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन को लेकर हुई नोकझोंक

Fri, 11 Dec 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर में शुक्रवार को रुपये के लेनदेन को लेकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। इसकी जानकारी होने पर फोर्स के साथ कस्बा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को शांत कराया। पीड़िता ने क्लर्क के खिलाफ डीएम से शिकायती की।
विज्ञापन



डाकघर में सुबह करीब साढ़े 11 बजे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला गरमा गया, जिससे डाकघर परिसर में हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर रास्ते से गुजर रहे लोग भी वहां पहुंच गए।


इसकी जानकारी मिलते ही फोर्स डाकघर पहुंच गई। चौकी इंचार्ज अवधनाथ यादव ने हंगामा होने की पुष्टि करते हुए बताया कि नगर के उत्तर मोहाल निवासी शांती देवी का आरोप था कि डाकघर में तैनात क्लर्क उदय नारायण सिंह उन्हें रुपये का भुगतान करने के लिए चार-पांच दिन से दौड़ा रहा था।
विज्ञापन



शुक्रवार को शांति अपने बेटे के साथ रुपये निकालने के लिए डाकघर पहुंची तो उदय नारायण सिंह भुगत न करने की धमकी देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि पोस्ट मास्टर भी बाबू को शांत कराने के बजाय मूकदर्शक बने रहे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शांति देवी का भुगतान करवा कर मामले को शांत करा दिया गया।


उधर, पीड़िता शांति देवी ने डीएम को उदय नारायण सिंह के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पूर्व में भी कई उपभोक्ता बाबू के खिलाफ डीएम को शिकायती पत्र देकर उसे हटाने की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें