फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहे 15-15 हजार के इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/शाहगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव केेेे पास रविवार को घेराबंदी कर शाहगंज और करमा थाने की पुलिस ने फरार चल रहे 15-15 हजार के इनामी शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान गैंगेस्टर के आरोपी तस्करों ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों केे बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को देखते हुए एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने थाना प्रभारियों को फरार चल रहे बदमाशों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। उक्त निर्देश के क्रम में सोमवार को शाहगंज एसओ देवेंद्र सिंह और करमा थानाध्यक्ष देवतानंद सिंह ने फरार चल रहे इनामी दो गैंगेस्टर के आरोपियों को गिरफ्तार किया। शाहगंज एसओ ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव से फरार चल रहे हरियाणा के चरखी दादरी जिले के सदर गांव निवासी 15-15 हजार के इनामी रण सिंह और नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे लोग अवैध ढंग से शराब का कारोबार यूपी और अन्य प्रांतों के विभिन्न जिलों मेें करते हैं। कहा कि शराब के कारोबार से ही सोनभद्र में वे लोग कुछ लोगों से मिलने केे लिए आए थे। एसओ ने बताया कि आरोपियों ने शराब के कारोबार से जुुड़े कुछ लोगों के बारे में जानकारी दी है। जिसके आधार पर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें