फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Sun, 23 Oct 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
टीजी-दो ग्रेड भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए अनपरा के औड़ी मोड़ पर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पावर कारेपोरेशन की तरफ से एक सप्ताह पूर्व टीजी-दो (तकनीकी कर्मी) ग्रेड के 22 सौ पदों के लिए कराई गई परीक्षा में अभ्यर्थियों ने धांधली का आरोप लगाया है। रविवार दोपहर औड़ी मोड़ पर प्रदर्शन कर अभ्यर्थियों ने परीक्षा में पेपर लीक करने सहित अन्य धांधली बरतने का आरोप लगाया और परीक्षा को फिर से  कराए जाने की मांग की। ऐसा न किए  जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


अनपरा से परीक्षा  देने वाले चालीस से अधिक अभ्यर्थियों का कहना था कि गत 26 जून को परीक्षा ली गई थी, जिसमें धांधली के चलते निरस्त कर दिया गया था। दोबारा परीक्षा कराई गई लेकिन इस बार भी धांधली करते हुए पेपर लीक कर दिया गया।

इसको लेकर अभ्यर्थियों ने चेयरमैन विद्युत सेवा आयोग को संबोधित पत्रक अनपरा पुलिस को सौंपा। पत्रक में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से परीक्षा को निरस्त किया जाए। साथ ही मामले की जांच कराकर दोषियों को दंडित करने और नए सिरे से परीक्षा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



संजीदगी न दिखने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर संजय तिवारी, सूर्यकांत, अभिषेक, जितेंद्र रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें