सोनभद्र। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले के सभी 637 ग्राम प्रधानों ने एक माह का मानदेय कोरोना महामारी से निपटने के लिए बचाव के लिए मुख्यमंत्री कोविड़ केयर फंड में दिया है। प्रधानों ने बुुधवार को 22 लाख 29500 रुपए की धनराशि डीपीआरओ आरके भारती को दिया। विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने 13 लाख 41 हजार रुपये दिया। कुल 35 लाख 71 हजार रुपये मुख्यमंत्री कोबिट केयर फंड में जमा कर दी गई।
डीपीआरओ ने बताया कि ब्लॉक राबर्ट्सगंज के 140 ग्राम प्रधानों ने चार लाख 90 हजार रुपये, घोरावल के 144 ग्राम प्रधानों ने 504000, चतरा के 60 प्रधानों ने 210000, नगवां के 52 प्रधानों ने 182000, चोपन के 61 प्रधानों ने 213500, दुद्धी के 60 प्रधानों ने 210000, म्योरपुर के 80 प्रधानों ने 280000 और बभनी के 40 ग्राम प्रधानों ने एक लाख 40 हजार रुपये कुल 22 लाख 29 हजार 500 रुपये मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में भेजी है, ताकि इस करोना के महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार इस धनराशि का प्रयोग करे।
ग्राम प्रधानों ने डीपीआरओ को आश्वासन दिया है कि इस घड़ी में सभी ग्राम प्रधान प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर हर सहयोग के लिए 24 घंटा तत्पर हैं। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गोपी नाथ गिरी, जिला प्रभारी मोहन पांडेय, ब्लॉक सदर के अध्यक्ष शमसेर बहादुर सिंह मौजूद रहे। पंचायत राज विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के तरफ से 13 लाख 41 हजार 730 रुपये का अंशदान भी मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में जमा कराया गया है। जिले के पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों एवं ग्राम प्रधान के जरिए 35 लाख 71 हजार 230 रुपये की धनराशि भेजी गई है।
घोरावल। कोरोना संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री की अपील पर घोरावल के कपड़ा व्यापारी अशोक कुमार ने प्रधानमंत्री केयर फंड में 5100 रुपये का योगदान किया है। उन्होंने यूको बैंक की घोरावल शाखा में पीएम केयर फंड में 5100 रुपये जमा किया है।