नियुक्ति किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को टीईटी प्रशिक्षु शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों के समर्थन मेें नारेबाजी की। बीएसए ने नियुक्ति संबंधी विज्ञप्ति प्रकाशन करने के आश्वासन दिया तब जाकर प्रशिक्षुओं ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।
टीईटी संघर्ष मोर्चा सोनभद्र के बैनर तले टीईटी प्रशिक्षु शिक्षक कार्य बहिष्कार कर मांगों को पूर्ण करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति की प्रतिक्रिया पिछले चार साल से लंबित है।ं
कहा कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा बीएसए को नियुक्ति प्रतिक्रिया पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिया जा चुका है।। लेकिन अधिकारियों द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने में हिलाहवाली की जा रही है।
मोर्चा के अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि बीएसए द्वारा सूची जारी कर देने के आश्वसन पर धरना को समाप्त कर दिया गया है। प्रदर्शन में कृष्णा शुक्ला, रंजना सिंह, सीमा मौर्य, सिंधू मिश्रा, रत्नेश दुबे आदि रहे।