फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तिलकोत्सव के बाद सामान समेट रहे टेंट कर्मी की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवार में मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। तिलकोत्सव के बाद टेंट का सामान समेटते समय वह करंट की चपेट में आ गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

फुलवार गांव निवासी नंद कुमार यादव (35) पुत्र बबली यादव जोरुखाड़ गांव के रमेश चंद यादव के टेंट में काम करता था। गांव में ही शिवनारायण बियार के घर सोमवार को तिलक था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मंगलवार की सुबह से ही नंद कुमार अपने सहयोगियों के साथ टेंट का सामान समेटने लगा। इस बीच टेंट का पाइप उठाते समय ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार से स्पर्श हो गया। लोहे की पाइप में करंट उतरने से नंद कुमार को तेज झटका लगा। तत्काल टेंट मालिक रमेश चंद यादव उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घर की औरतें ही दहाड़ें मार कर रोने लगीं।
परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था नंदू
महुली। क्षेत्र के फुलवार गांव निवासी नंद कुमार यादव उर्फ नंदू (35) की मंगलवार को करंट से मौत की खबर से ग्रामीण स्तब्ध रह गए। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। नंदू ही अपने परिवार का कमाऊ सदस्य भी था। उसकी मौत से परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। मृतक के पिता बबली यादव ने बताया कि नंदू की चार संतानें हैं। इसमें तीन बच्चे जन्मजात मूकबधिर हैं। उनके अनुसार केवल बड़ी बेटी किंजल यादव (12) ही बोल सुन सकती है। वहीं अनूप (9), संध्या (7) व अमरेश (5) जन्म से ही मूकबधिर हैं। वृद्ध माता-पिता के बूढ़ापे की लाठी टूट जाने से गृहस्थी एवं बच्चों के परवरिश का संकट खड़ा हो गया है। मृतक की पत्नी सत्यवंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रीय कीर्तन मंडली के युवा कलाकार के रूप में नंदू ने अपनी एक खास पहचान बनाई थी। उसके आकस्मिक मौत की खबर सुनते ही क्षेत्रीय संगीत कलाकारों में शोक छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें