फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदू पत्ते तोड़ने की तेज हुई तैयारी

Sat, 09 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
वन निगम की आय का महत्वपूर्ण साधन तेंदू पत्ते की तुड़ान की तैयारियां तेज हो गई हैं। कड़ी धूप को देखते हुए वन निगम अच्छे उत्पादन की आस लगाए हुए हैं। वन निगम की रेणुकूट डिवीजन में शामिल वन प्रभाग ओबरा एवं रेणुकूट को मिलाकर इस बार एक लाख दो हजार मानक बोरा पत्ती तुड़ान का लक्ष्य रखा गया है। पिपरी स्थित वन निगम के कार्यालय में डीएलएम राकेश चंद्र ने बताया कि पत्ती तुड़ान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दोनों वन प्रभागों के तहत 15 सेक्शन, 111 इकाई और 465 फड़ बनाए गए हैं। 20 मई से संभावित तुड़ान की तैयारी के लिए वन निगम सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में जुट गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पत्ती ढुलान के लिए वाहन संचालकों से निविदा आमंत्रित की गई थी, जिसे सभी निविदादाताओं की मौजूदगी में खोला गया। उन्होंने बताया कि 15 से 20 मई के बीच स्वस्थ पत्ते तैयार होने की उम्मीद है। रेणुकूट व ओबरा वन प्रभाग के 17 वन रेंज क्षेत्र के अंतर्गत 20 मई से तुड़ान शुरू होने की उम्मीद है। डीएलएम ने बताया कि इस वर्ष भी तुड़ान में लगे मजदूरों को प्रथम सप्ताह के पांच दिन का भुगतान नकद करेंगे। बाद का भुगतान मजदूरों को आरटीजीएस के जरिए खाते में या चेक से ही मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें