फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मिलावटी शराब बनाने के दोषी को दस साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी शराब बनाने और बेचने के मामले में शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जितेंद्र कुमार द्विवेदी की कोर्ट ने दोषी को दस साल की सजा सुनाई। उस पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद होगी।
विज्ञापन

अभियोजन के मुताबिक 15 जनवरी 2012 को अनपरा थाना क्षेत्र के एचएससीएल कॉलोनी में दबिश देकर पुलिस ने जसवंत प्रसाद को गिरफ्तार किया था। वह महुआ में नौसादर, यूरिया मिश्रित शराब बना रहा था। मौके से भारी मात्रा में तैयार शराब व उपकरण भी बरामद हुए थे।
केस दर्ज कर पुलिस ने विवेचना की और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया। गवाहों के बयान और पत्रावलियों के अवलोकन के आधार पर कोर्ट ने जसवंत प्रसाद को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें