फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस महिला लाभार्थियों को मिला सिलाई मशीन

विज्ञापन
उरमौरा स्थित डायट परिसर में जिला समाज कल्याण की ओर से लाभार्थियों को सिलाई मशीन वितरण करते सांसद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण विभाग की तरफ से सोमवार को डायट परिसर राबर्ट्सगंज में सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि रहे सांसद पकौड़ी लाल कोन और भूपेश चौबे ने 10 महिला लाभार्थियों में सिलाई मशीन वितरित की। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि महिला लाभार्थियों में सिलाई मशीन का वितरण टेलरिंग शॉप योजना के तहत किया गया है। इस योजना के तहत जिले में 102 लाभार्थियों को सिलाई मशीन प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के युवक, युवतियां को उद्यमी बनाकर स्वावलंबी बनाये जाना है। बताया कि टेलरिंग शॉप योजना की अधिकतम परियोजना लागत 20 हजार है। इसमें 10 हजार अनुदान और शेष धनराशि 10 हजार रुपये ब्याज मुक्त ऋण के रूप में 36 समान मासिक किश्तों में जमा करना होगा। लाभार्थियों को सिलाई मशीन टेबल सहित, कैंची, स्टूल, धागा, इंचीटेप, स्केल, चाक, मशीन आयल आदि दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाभार्थी योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें