प्रशासन ने चेतक कंपनी के दस वाहन किए सीज
श्रम देय का करीब 12 करोड़
21 लाख रुपये वसूली को लेकर जिला प्रशासन और सड़क निर्माण करने वाली कंपनी
के बीच ठन गई है। बुधवार को विजयगढ़ क्षेत्र के नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार
ने राबर्ट्सगंज और चोपन थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कंपनी की तीन
हाइवा सहित दस वाहनों को कब्जे में लेकर कुर्क की कार्रवई कर दी।
वहीं
कंपनी अधिकारी कहते हैं कि सदर के तहसीलदार व्यक्तिगत लाभ के नाते उन लोगों
को वेवजह परेशान कर रहा है।बुधवार की सुबह आठ बजे से राबट्र्सगंज केे
चंडी तिराहे के पास नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार संग्रह अमीनों के साथ कंपनी
के वाहनों को रोककर कब्जे में लेने लगे।
जानकारी होने पर
कंपनी के कुछ अधिकारी वहां पहुंचे। तब तक छह वाहनों को प्रशासन कब्जे में
ले चुका था। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव के पास चार वाहनों को पकड़ा
गया। नायब तहसीलदार के मुताबिक चेतक कंपनी पर श्रमदेय का करीब 14 करोड़ 49
लाख रुपये बकाया है।
इसमें साढ़े 27 लाख रुपये जमा है। कंपनी ने बकाया जमा
करने के लिए तीन माह की मोहलत मांगी थी। कंपनी के लाइजनिंग आफिसर गोकुल
चौधरी ने कार्रवाई बदलने की भावन से की गई है। तहसीलदार योगेंद्र सिंह ने
कहा कि डीएम और एसडीएम के निर्देश पर बकायेदारों से वसूली हो रही है, इसी
क्रम में चेतक कंपनी पर कार्रवाई हुई है।