सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को काफी गहमा-गहमी रही। जिले के सभी दस ब्लाकों में सुबह से रात तक नामांकन करने वालों की कतार लगी रही। रात आठ बजे तक जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और प्रधान पद के लिए करीब दस हजार लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीए 33 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया। यहां 250 के करीब लोगों ने नामांकन किया। इसी तरह राबर्ट्सगंज ब्लाक में प्रधान के लिए 721, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 547 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 512 लोगों ने नामांकन किया। करमा ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 750, प्रधान के लिए 565 व बीडीसी के लिए 75 नामांकन हुए। कोन ब्लाक में भी ग्राम पंचायत सदस्य के 457, प्रधान पद के 245 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 261 नामांकन हुए। चोपन ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 597, प्रधान के लिए 344 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 289 नामांकन हुए। दुद्धी में क्रमश: 766, 367, 359, घोरावल में क्रमश: 265, 771, 717, बभनी में 110, 210, 180 नामांकन पत्र दाखिल हुए। नगवां ब्लाक में प्रधान के 328, बीडीसी के 220 व ग्राम पंचायत सदस्य के 183 आवेदन आए। इसी तरह चतरा ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 953, प्रधान के लिए 366 व बीडीसी के लिए 257 आवेदन हुए। म्योरपुर ब्लाक में भी प्रधान के 310, बीडीसी से 270 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 600 नामांकन हुए। रात आठ बजे के बाद भी सभी ब्लाकों, कलेक्ट्रेट में नामांकन होता रहा।