फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं समेत दस मिले पाजिटिव, इतने ही हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 10 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पा जिटिव मिले लोगों की संख्या 5141 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 10 मरीज इलाज के बाद रविवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 5001 हो गई है। रविवार को 10 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर एक्टिव मामले 65 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा नेम सिंह ने की है। उधर, चिकित्सकों की टीमें रविवार को भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। रविवार को 1768 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा रविवार को 1766 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 10 पाजिटिव और 1756 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 274095 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 272584 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 5141 पाजिटिव और 267443 निगेटिव मिले हैं। इसके अलावा 1511 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों में से 75 की मौत हो चुकी है। जिसमें से 24 की मौत सोनभद्र और 51 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। रविवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें