फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के हित में फंड बनाने पर बनी सहमत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा सोनभद्र के कोर कमेटी की बैठक बाबा शोभनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोढ़ी राबर्ट्सगंज में रविवार को जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्र के नेतृत्व में की गई। इसमें जिले स्तर पर सभी विद्यालयों के शिक्षकों के हित के लिए एक फंड बनाने की सहमति बनी। उक्त फंड के माध्यम से शिक्षकों के गंभीर बीमारी, असामयिक निधन अथवा सड़क दुर्घटना में घायल होने की स्थिति में सहयोग राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रदेश स्तर से कर्मचारी बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए व शिक्षक सेवा नियमावली, कोराना काल में बंद पड़े स्कूल के शिक्षकों व कर्मचारियों को पैकेज दिए जाने के लिए शिक्षक महासभा के विधायक उमेश द्विवेदी को प्रस्ताव प्रेषित किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। संगठन में सहयोग न देने वाले पदाधिकारी अथवा सदस्यों को संगठन से मुक्त कर योग्य पदाधिकारियों का चयन अगले बैठक में करने की सर्व सहमति बनी। बैठक में मुख्य रूप से उमाकांत शुक्ल, गणेश देव पांडेय, मुस्तकीन अहमद, संतोष साहनी, रमाकांत कुशवाहा, गिरिजेश चौबे, शिवम्भर दुबे, नरेंद्र देव पांडेय, गणेश प्रसाद तिवारी, विजय शंकर पाठक, अनिल गोस्वामी, जयंत प्रसाद, शेष नाथ तिवारी, संतोष तिवारी, संतोष दुबे, जगदंबा प्रसाद, सूर्यकांत शुक्ल, धीरेन्द्र प्रताप, सुरेश यादव, डा. मंजू सिंह, घनश्याम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें