करमा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग हुए सड़क हादसे में पटेहरा के प्रधान सुरेंद्र मौर्या (38) सहित दस लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही ले जाया गया, डॉक्टरों ने तीन को जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना सुबह करीब नौ बजे की है। करमा से सवारी लेकर एक आटो राबट्र्सगंज की तरफ जा रहा था। उच्च प्राथमिक विद्यालय केकराही के पास आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे केकराही का आटो चालक शंकर (28), यात्री पिपरा का रामवृक्ष (50), बकाही की शीला (24) घायल हो गईं। दूसरी घटना केकराही गांव में के बाहर सुबह 11 बजे हुई। खैराही की तरफ से हिंदुआरी की ओर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर सामने जा रही एक आटो से टकरा गई।
आटो ने सामने जा रही एक बाइक में टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार पेटराही के प्रधान सुरेंद्र मौर्या, केेकराही के ही सुक्खू, पटेहरा निवासी फूलवासी (40), खैराही के भोला (30), शिवचरण (42), संतरा (28) और भोला (32) घायल हो गए। लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टर ने संतरा, भोला और फूलवासी का रेफर कर दिया।