फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन दिनों में अयोध्या रूट की दस बसों ने कमाए 13 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जन्मभूमि पर श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की ओर श्रद्धालुओं का रुझान बढ़ा है। जिले से भी बड़ी संख्या में लोग अयोध्या जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों में अयोध्या के लिए संचालित सोनभद्र और विंध्यनगर डिपो की दस बसों ने रोजाना 4 से साढ़े चार लाख की कमाई की है। अतिरिक्त आमदनी से रोडवेज प्रबंधन उत्साहित है। आगे यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के क्रम में परिवहन निगम की तरफ से सोनांचल से अयोध्या तक रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया गया है। पहले सोनांचल से सिर्फ विंध्यनगर की एक रोडवेज बस जाती थी। मौजूदा समय में सोनांचल से 10 रोडवेज बसों का संचालन अयोध्या के लिए किया जा रहा है। इसमें सोनभद्र डिपो की तरफ से पांच रोडवेज बसें राबर्ट्सगंज से वाराणसी होते हुए अयोध्या तक संचालित की जा रही हैं।
इसी तरह विंध्यनगर डिपो की तरफ से भी पांच बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें पहले से चल रही एक बस का संचालन भी शामिल हैं। डिपो के अधिकारियों के मुताबिक एक सप्ताह पहले दोनों डिपो से अयोध्या के लिए बसों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व एक रोडवेज बस से औसतन 28 से 30 हजार रुपये किराया आता था। इस तरह से 10 रोडवेज बसों में किराये को डिवाइड करें तो प्रतिदिन इन बसों के संचालन से करीब तीन लाख रुपये किराया आता था। 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ में इजाफा हुआ है। इससे एक रोडवेज बस में औसतन किराया 40 से 45 हजार रुपये आ रहा है। वहीं 10 बसों का संचालन होने पर प्रतिदिन किराया करीब 4 लाख से लेकर 4.50 लाख रुपये प्रतिदिन किराया आ रहा है। इस तरह से बीते तीन दिन में परिवहन निगम को चार से साढ़े चार लाख रुपये की अतिरिक्त आमदनी हुई है।
शासन के गाइड लाइन के अनुसार अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके मद्देनजर पांच रोडवेज बसें चलाई जा रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कम यात्री थे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इससे आमदनी में भी बढ़ी है।
- विश्राम कुमार, एआरएम-सोनभद्र डिपो।

पहले एक बस अयोध्या के लिए चलती थी, शासन के निर्देश पर चार अन्य बसों का संचालन अयोध्या के लिए शुरू किया गया है। इस तरह से पांच बसें अयोध्या तक चलाई जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से आमदनी में भी 10 प्रतिशत बढ़ी है।
विज्ञापन

- वीके शुक्ला, एआरएम-विंध्यनगर डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें