कोन। कचनरवा स्थित सचविालय भवन के बजाय कोन ब्लॉक कार्यालय अब देवाटन स्थति सचिवालय में संचालित होगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को डीडीओ और खंड विकास अधिकारी चोपन ने सचिवालय का स्थलीय अवलोकन कर सहमति जताई। इससे कोनवासियों मे हर्ष देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कचनरवा स्थित सचिवालय भवन में कोन ब्लॉक कार्यालय संचालन का प्रस्ताव भेजने के बाद से ही कोन ग्रामीणों में देखा जा रहा था। शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंण्डल अध्यक्ष, विजयशंकर जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा शशांक मिश्रा, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, सुशील चतुर्वेदी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता/पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी से कोन मे ही अस्थायी ब्लाक संचालन कराने की गुहार लगाई। इस पर पूर्व एमएलसी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ग्रामीणों की मांगों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने देवाटन मे बने ग्राम सचिवालय मे ब्लॉक कार्यालय संचालन कराने पर जोर दिया। लोगों के मांग पर शुक्रवार को पुन: डीडीओ व खण्ड विकास अधिकारी चोपन टीम के साथ सचिवालय भवन देवाटन का स्थलीय अवलोकन किए और ब्लॉक कार्यालय संचालन पर सहमति जताई। बता दें कि कोन को ब्लाक की दर्जा दिलाने की मांग को अरसे से ग्रामीण मांग करते आ रहे थे।