कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव में मंगलवार को बकरी बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सभी सवार सुरक्षित बच गए। कुछ सवारियों को हल्की चोट लगी है। टेंपो सवारी भरकर गोविंदपुर आश्रम की ओर जा रहा था। मनबसा गांव पहुंचते ही टेंपो के सामने एक बकरी दौड़ गई, इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को हल्की चोट आई, जबकि मनबसा निवासी प्रीति को गंभीर चोट लगी।