फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुलिया से गिरा टेंपो, पत्नी की मौत, पति सहित 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया गांव में सोमवार की दोपहर बाद सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरा।
विज्ञापन

हादसे में टेंपो सवार निशा (37) की मौत हो गई। पति सुनील पांडेय सहित छह लोग घायल हो गए। उपचार के लिए सभी को चोपन सीएचसी पहुंचाया गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया।
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पेटराही निवासी सुनील पांडेय पत्नी निशा के साथ एमपी के देवसर (सिंगरौली) रिश्तेदारी में गए हुए थे। वहां से वह सोमवार को टेंपो से वापस हो रहे थे। वाहन पर उनके साथ अन्य लोग भी सवार थे। जुगैल पुलिस को दी तहरीर में सुनील ने बताया कि दोपहर बाद साढ़े तीन बजे के करीब जैसे ही टेंपो सेमिया गांव के छितिकपुरवा टोले के पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक उसे तेजी से चलाते हुए गलत साइड में चला गया। इसके चलते टेंपो अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरा। इससे उस पर सवार सभी यात्री घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने निशा को देखते ही मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद चालक भाग गया। प्रभारी निरीक्षक जुगैल एसपी वर्मा के मुताबिक मामले में आवश्यक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें