फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चार दिन से तापमान में गिरावट, गर्मी से थोड़ी राहत मिली

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में हवा से हल्की धूल उड़ने पर चेहरा ढककर जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
जिले में पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली है। शनिवार को दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। आगामी दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव होने के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक 10 जून यानी बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो शनिवार को घटकर 38.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चार दिन में अधिकतम तापमान में करीब 3.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को न्यूनतम पारा 26.9 और अधिकतम पारा 38.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। इसके मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम पारा 26.8 और अधिकतम पारा 39.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 26.5 और अधिकतम पारा 39.4 डिग्री सेल्सियस था। जबकि बुधवार को न्यूनतम पारा 25.1 और अधिकतम पारा 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। तीन दिन से 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान पहुंचने पर दिन के समय गर्म हवाओं का असर कुछ कम हुआ है। हालांकि दोपहर के समय धूप अब भी तीखी बनी हुई है। शनिवार को दोपहर में आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी होने से काफी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहने से आने वाले दिनों में लोगों को और राहत मिल सकती है। गर्मी के कारण रॉबर्ट्सगंज के साथ ही अन्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर घट रही चहल-पहल भी अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। किसानों और आम लोगों ने तापमान में आई कमी को राहत भरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें