फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हल्की बारिश से तीन डिग्री लुढ़का तापमान, सुहाना हुआ मौसम

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में हल्की बारिश का नजारा। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सोनभद्र। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। देर शाम तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत महसूस की। तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन दिनों तक बादल और बूंदाबादी की संभावना जताई है। अगले सप्ताह से बारिश हो सकती है। जून का पहला पखवाड़ा पूरी तरह सूखा रहा है। इसके बाद से मौसम बदला है। बादलों की लुकाछिपी के बीच तेज आंधी और हल्की बारिश का क्रम बना हुआ है। दिन में धूप के बीच बादलों के कारण उमस महसूस की जा रही है, मगर शाम होते ही मौसम सुहाना हो जा रहा है। शुक्रवार की शाम भी तेज हवाओं के बीच कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी हुई थी। वहीं शनिवार को शाम छह बजे के बाद अचानक मौसम बदला और आंधी-बारिश शुरू हो गई। मौसम का मिजाज देख अनुमान लगाया जा रहा था कि बारिश अच्छी होगी, मगर कुछ मिनटों के बाद ही बरसात बंद हो गई। खेती-किसानी के लिए इस मौसम को अनुकूल माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक अगर बरसात होती है तो धान की नर्सरी डालने के लिए किसानों को फायदा होगा। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया था, जिसकी अपेक्षा शनिवार को 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर बना रहा। बताया कि रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें