फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मसाले, दूध, पनीर व सॉस के 13 नमूने जांच को भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को जिले में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से 13 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त (खाद्य) योगेश त्रिवेदी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने जिले के विभिन्न निर्माण इकाइयों और थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के यहां छापेमारी कर नमूने लिए। इस दौरान सब्जी मसाला (मिलेनियम), धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, फ्रेश टोमैटो केचअप, टोमैटो केचअप (टॉप्स), प्योर शक्ति ब्रांड का ताजा पनीर, फुल क्रीम दूध, खुला घी, पनीर, देसी घी, रियल मेयोनीज और ग्रीन चिली सॉस के कुल 13 नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में मिलावट अथवा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय गुणवत्ता और पैकेजिंग का विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें