फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो दिन में चार डिग्री लुढ़का तापमान, ठंडी हवाओं ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को मौसम ने थोड़ी राहत दी है। बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबादी भी हुई। ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत पहुंचाई। पिछले दो दिनों में जिले के अधिकतम तापमान में चार डिग्री डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में मामूली बदलाव हुआ है।
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार बना हुआ है। गत शनिवार और रविवार को अनपरा, शक्तिनगर क्षेत्र में बरसात हुई थी, जबकि अन्य क्षेत्रों में तेज धूप थी। उमस भरे मौसम में लोग गर्मी से बेहाल थे। इस बीच मंगलवार से मौसम में बदलाव हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने से लगातार दूसरे दिन भी लोगों ने राहत महसूस की। बुधवार को दोपहर में कुछ देर के लिए बूंदाबादी भी हुई। मौसम का रुख देख तेज बरसात का अनुमान लगाए थे, लेकिन बादल बूंदाबादी तक की सीमित रह गए। ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को तापमान 37.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में भी मौसम ऐसे ही रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें