रॉबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक के मेन चौक रोड़ पर जमा बारिश का पानी।
- फोटो : संवाद
पिछले दो दिनों में हुई बरसात से तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। अधिकतम तापमान करीब सात डिग्री लुढ़का है तो न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री कमी दर्ज की गई है। बारिश से मौसम सुहाना हुआ है। हालांकि उमस का बरकरार है।
मौसम विशेषज्ञ अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे की खुशनुमा रहने की संभावना जता रहे हैं। रविवार से मौसम के रुख में बदलाव आया है। देर शाम हुई बूंदाबादी के बाद सोमवार को कई इलाकों में अच्छी बरसात दर्ज की गई।
मंगलवार को भी दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच रिमझिम बारिश ने गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को राहत पहुंचाई है। घरों में दुबके रह रहे लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद उठाते देखे गए। इस बीच बारिश से सड़कों पर जलभराव ने राहगीरों की परेशानी बढ़ाई है।
बिजली की ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को दिक्कतें हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे में तापमान करीब चार डिग्री कम हुआ है। वातावरण में आर्द्रता बढ़ी है। बुधवार को भी बारिश के आसार हैं।
ऐसे बदला तापमान::
दिन: अधिकतम: न्यूनतम
17 जून: 34.8: 26.2
16 जून: 38.6: 30.5
15 जून: 41.2: 30.8