फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फूल देकर बताए यातायात के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। साहब, हमें जाने दीजिए। मेरा घर तो पास में ही है। बस कुछ सामान लेने बाजार आया था, इसलिए हेलमेट नहीं लगाया। अब आगे ऐसी गलती नहीं करूंगा। प्लीज मेरा चालान मत कीजिए... बृहस्पतिवार को नगर के बढ़ौली चौराहे पर यातायात पुलिस और एआरटीओ ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को रोका तो वे कुछ ऐसी की दलील देते रहे।
विज्ञापन

कोई अस्पताल में हेलमेट भूलने की दुहाई देता रहा तो कोई नया हेलमेट खरीदने का हवाला देकर माफी मांगता रहा। अफसरों ने उन्हें गुलाब का फूल देकर समझाया। यह हिदायत भी दी कि आज फूल देकर समझा रहे हैं, दोबारा चालान करेंगे।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत चले संयुक्त अभियान में वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया गया। एआरटीओ धनवीर यादव और यातायात प्रभारी अविनाश सिंह ने बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों की जांच की। उन्हें फूल भेंट किया और माला पहनाकर नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट चालक की सुरक्षा के लिए ही है। नियमों का पालन करेंगे तो खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित करेंगे। चालकों से अनुरोध किया कि खुद भी यातायात नियमों का पालन करें और अपने जान-पहचान के लोगों को भी जागरूक करें। आगे चलने वाली गाड़ियों से उचित दूरी बनाकर चलें। एआरटीओ ने बताया कि परिवहन आयुक्त बीएन सिंह के निर्देश के तहत 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस क्रम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान यातायात एसआई कृष्ण कुमार शुक्ला, परिवहन विभाग सिपाही आशुतोष प्रताप सिंह, हेमंत गौतम आदि रहे।
विज्ञापन


नो हेलमेट-नो फ्यूल का भी पालन करने के निर्देश
एआरटीओ ने बताया कि नो हेलमेट नो फ्यूल के आदेश के क्रम में सभी पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देशित किया जा रहा है। उन्हें हिदायत दी जा रही है कि नियम विरुद्ध किसी को पेट्रोल न दिया जाए। लोगों से भी इसका पालन करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें