फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पापा से कहना मुझे बचा लें, एक युवक ने कैद किया है

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग को दूसरे धर्म के युवक अपहरण करने और बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हिंदुआरी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि 18 जून की दोपहर उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से सामान लेने केकराही बाजार गई थी। देर शाम घर न आने पर खोजबीन की, मगर उसका पता नहीं चला। तब काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला। चार दिनों के बाद उनकी बेटी ने दोपहर के वक्त भतीजी के मोबाइल पर फोन किया। बताया कि उसे किसी ने कैद कर रखा है। वह किसी प्रकार छत पर आकर छिपकर सूचना दे रही है। वह जहां पर है, छत से ओवरब्रिज व थाना दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने कहा कि वह मोबाइल बंद कर रही है। अगर आरोपियों ने देख लिया तो बहुत मारेंगे, मेरे पिता को बता देना। पीड़ित का आरोप है कि वह मामले में थाने पर गया, मगर कोई सूचना दर्ज नहीं की गई और न कोई कार्रवाई हुई। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें