सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में डैम में डूबने से किशोरी की मौत हो गई। घटना बरगवां थाना क्षेत्र के भलुगढ़ गांव की है। बुआ के घर आई किशोरी गांव के पास मौजूद डैम में नहाने गई थी। गहरे पानी में जाने से डूब गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
प्रेमलाल कोल की 15 साल बेटी गुड्डू अपने बुआ के घर गोंदवाली आई हुई थी। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि चेक डैम में नहाने गई गुड्डू की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
सूचना मिलते ही किशोरी के फूफा आशीष कुमार कोल सहित गांव के लोग किशोरी की तलाश में जुट गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद डैम से शव बरामद कर लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।