ओबरा। फफराकुंड रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को कार्य के दौरान तबीयत बिगड़ने से रेल कर्मी की मौत हो गई। घटना से रेल कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। सेक्टर 10 स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी श्याम सुंदर (55) ओबरा डैम रेलवे स्टेशन पर पॉइंट मैन के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को फफराकुंड रेलवे स्टेशन के पास ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन मौजूद अन्य रेलकर्मियों ने मामले की सूचना परिजनों को देते हुए तत्काल उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि श्याम सुंदर को पहले से ही हार्ट में परेशानी थी, जिसका उपचार झारखंड के चिकित्सक के माध्यम से किया जा रहा था। चोपन सीएचसी के चिकित्सकों ने मेमो भेजकर ओबरा पुलिस को मामले की सूचना दी गई।