फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नहाते समय चेकडैम में डूबी किशोरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव स्थित चेकडैम में डूबने से किशोरी की मौत हो गई। नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

नेवारी गांव निवासी मनी कोल की पुत्री कंचन कोल (16) क्षेत्र के ही विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा थी। छात्रा सोमवार को विद्यालय से घर पहुंची। उमस अधिक होने की वजह से गांव स्थित चेकडैम में स्नान करने चली गई। नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह डूब गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे घर के लोग जब तक चेकडैम से कंचन को निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मौके पर पहुंची पीआरवी 112 ने मुआयना किया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि छात्रा चेकडैम में नहाने गई थी और गहरे पानी में जाने से मौत हो गई। इस संबंध में ओबरा क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय ने बताया की मौके से जांच कर उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें