फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 62 लाख रुपये मिलने के बाद भी नहीं हटे बिजली के खंभे, रुका नाला निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबट् र्सगंज नगर में विघुत पोल न हटने से नाले का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। विभागीय अधिकारियों में सामंजस्य न होने से बिजली पोल की शिफ्टिंग नहीं हो पाई। इससे जलनिकासी की समस्या गहरा गई है। स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं। आठ माह पहले नगर के सिविल लाइंस रोड स्थित आदर्श इंटर कॉलेज (हाइडिल मैदान) मोड़ और कचहरी तिराहे के पास नाले का निर्माण शुरू हुआ था। विद्युत पोल न हटने से कई स्थानों पर नाले का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। नाले का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की तरफ से विद्युत पोल की शिफ्टिंग के लिए बिजली निगम से पत्राचार किया गया था। इसके लिए 62 लाख रुपये निगम को दे दिए गए थे। बावजूद इसके बिजली के पोल नहीं हटे। महिला थाना, हाइडिल मोड़ और कचहरी तिराहे के पास जलनिकासी न होने स बारिश का पानी सड़क पर पानी जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें