फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। रेलवे स्टेशन के करीब बुधवार को हाइटेंशन करेंट की चपेट में आने से मालगाड़ी ट्रेन के बोगी पर चढ़े बारह वर्षीय समीम की मौत हो गई। घरवाले शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिए। सीओ राजकुमार तिवारी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब दो बजे चोपन की तरफ से एक मालगाड़ी कोयला लेकर चुनार की तरफ जा रही थी। दोपहर करीब दो बजे चुर्क स्टेशन से एक किलोमीटर पहले मालगाड़ी पहुंची थी कि सिग्नल फेल होने के कारण लाल बत्ती जल गई। इस नाते मालगाड़ी खड़ी हो गई। रेलवे ट्रैक से सटे नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा के वार्ड नम्बर छह के नई बस्ती चुर्क निवासी समीम(12) मालगाड़ी पर चढ़ गया, तब तक ट्रेन चल पड़ी और समीम हाइटेंशन करेंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मालगाड़ी ट्रेन चुर्क रेलवे स्टेशन पहुंची तो बिजली काट कर समीम को उतार गया। घटना की जानकारी मिलने पर फोर्स के साथ चुर्क चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह पहुंच गए, लेकिन जीआरपी नहीं पहुंची। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए ले जाने की तैयारी शुरू की तो परिवार के लोगों ने इंकार कर दिया। मामला बढ़ता देख रेलवे कर्मियों और चौकी इंचार्ज ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी, चुर्क चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह, दारोगा शिवानी मिश्रा मौके पर पहुंच गई और सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब दो घंटे बाद परिवार के लोग शव को जिला अस्पताल ले जाने दिया। समाचार लिखे जाने तक पीएम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें