दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में विषाक्त पदार्थ खाने से किशोरी की मौत हो गई। वह अपने मौसी के घर आई थी। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था।
डाला निवासी संजू (17) पुत्री हरिदास डूमरडीहा गांव स्थित अपनी मौसी के घर आई थी। मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कीटनाशक खाकर अचेत हो गई। उस दौरान घर में कोई भी नहीं था। छोटे बच्चों ने देखते ही घर के आसपास के लोगों को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही अचेतावस्था में किशोरी को सीएचसी दुद्धी लाया। जहां उपचार के दौरान गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आधी रात्रि को किशोरी की मौत हो गई।