फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकापार के कनहरा ग्राम पंचायत में बुधवार को ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान धनेश जायसवाल ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली वन विभाग की नर्सरी में मिट्टी गिराने जा रही थी। इसी ट्राॅली पर गांव का सुभाष जायसवाल (17) पुत्र भैयालाल जायसवाल भी सवार था। दोपहर करीब एक बजे अनियंत्रित होकर वह ट्राॅली से नीचे गिर पड़ा।
मिट्टी लदी ट्राॅली उसके ऊपर से गुजर गई। ट्राॅली की चपेट में आने से सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें