फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी करने गया किशोर घर नहीं लौटा, मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव में रविवार की सुबह मनीष विश्वकर्मा (16) पुत्र भरत विश्वकर्मा का शव मिला। शव खेत में कीचड़युक्त गड्ढे में मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। मनीष के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया है।
विज्ञापन

मनीष विश्वकर्मा शनिवार दोपहर में पांच, छह लड़कों के साथ गांव के ही एक युवक के यहां पार्टी में गया था। वहां सभी ने खाना खाया। फिर शाम करीब पांच बजे के बाद मनीष अपने घर नहीं आया। माता- पिता ने उसकी तलाश की लेकिन रात साढ़े 11 बजे तक कोई जानकारी न मिलने पर परिवार वाले निराश होकर सो गए। रविवार की सुबह कुछ महिलाएं शौच के लिए बाहर गईं तो शव देख कर चीखने लगीं। कुछ लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रायपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंचे सदर सीओ अभिनव यादव ने मामले की जानकारी ली। कई लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। रायपुर पुलिस तीन चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मनीष के पिता ने थाने में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें