फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अलमारी का लॉक बदलने के बहाने किशोरी को बंधक बनाया, की चोरी

विज्ञापन
रामगढ़ कस्बे में चोरो ने तोड़ी आलमारी।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में शनिवार को अलमारी का लॉक बदलने के बहाने घर में घुसे दो बदमाशों ने युवती के हाथ-पैर बांधकर चोरी कर ली। परिवार के अन्य लोग घर में नहीं थे। लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

गुरौटी रोड प्रेमनाथ मौर्य का मकान है। शनिवार को प्रेमनाथ बाजार में गए थे। पत्नी मीना देवी और मां शांदि देवी भी किसी काम से बाजार गई थी। घर में बेटी लक्ष्मी (17) अकेली थी। बताते हैं कि शाम चार बजे दो युवक घर पहुंचे। दरवाजे पर आवाज लगाई तो लक्ष्मी बाहर निकली।
दाेनों मास्क लगाए थे। उन्होंने कहा कि वह अलमारी का लाॅक बदलने आए हैं। लक्ष्मी ने कहा कि पापा को फोन करते हैं तो चोरों ने उसे पकड़ लिया और उसका हाथ, पैर, मुंह बांध दिया। आलमारी खोलकर उसमें रखा 50 हजार नकद, सोने और चांदी के गहने लेकर भाग गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब परिजन घर पहुंचे और लड़की को आवाज देने लगे। कोई जवाब न मिलने पर अंदर गए तो देखा कि लड़की का हाथ-पैर बंधा है और अलमारी खुली है। लक्ष्मी को बंधन मुक्त किया तो उसने सारी घटना बताई।
प्रेमनाथ ने बताया कि अलमारी का लॉक बदलवाने के लिए गुरौटी रोड पर स्थित एक बक्से की दुकान पर 2 बजे गए थे। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। चोरों की तलाश की जा रही है।

रामगढ़ कस्बे में चोरो ने तोड़ी आलमारी।स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें