हाथीनाला। क्षेत्र के बेलहत्थी ग्राम पंचायत के टोला कोड़री में रविवार की दोपहर नाले में नहाते समय मिर्गी का दौरा पड़ने से एक किशोरी गश खाकर गिर पड़ी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेलहत्थी गांव के टोला कोड़र निवासी रामसूरत की बेटी जानकी (14) दोपहर 12 बजे घर के पास स्थित नाले में नहाने गई थी। नहाते समय उसे मिर्गी का दौरा आ गया, जिससे वह मुंह के बाद नाले में गिर पड़ी और डूबने से उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि जानकी को मिर्गी की बीमारी थी। प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।