फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: किशोरी का अपहरण कर बेचा, बंधक बनाकर यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के अपहरण, दुष्कर्म और मानव तस्करी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने के बाद करीब सात महीने तक अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर रखा गया। इस मामले में नाबालिग के अपहरण की प्राथमिकी पहले से दर्ज है। पुलिस अन्य आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी 20 मार्च 2026 को लापता हो गई थी। मुख्य आरोपी समेत उसके सहयोगियों पर बहला-फुसलाकर ले जाने और बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया गया है। महिला का यह भी आरोप है कि नाबालिग को गाजीपुर निवासी एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया गया था। वहां उसे कई महीने तक बंधक बनाकर रखा गया और अन्य आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म व शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने गत बृहस्पतिवार को सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग को खोज लिया। कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि अपहरण की प्राथमिकी दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि न्यायालय में नाबालिग का बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें