फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीज क्वीन, नृत्य-संगीत प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में तरुण महिला केशरवानी क्लब की ओर से तीज महोत्सव में सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत 
विज्ञापन
सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब के तत्वावधान में रविवार की देर शाम को नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के पदाधिकारियों ने गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद श्री गणेश वंदना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर तीज क्वीन, नृत्य-संगीत, लोकगीत गायन, रैंप वॉक सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कि पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिला अध्यक्ष श्वेता केसरी ने बताया कि तीज हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक परंपरा को दर्शाता है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन और नृत्य प्रतिस्पर्धा और लजीज व्यंजन रहा। विजेता प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केशरी, जिला महासचिव शालू केसरी, जिला उपाध्यक्ष शालनी केसरी, जिला कोषाध्यक्ष बिना केसरी, जिला संगठन मंत्री प्रीति केसरी, जिला मंत्री श्वेता केसरी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें