फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नीशियन संवर्ग ने काला फीता बांधकर कार्य करते हुए किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने टेक्नीशियनों की लंबित समस्याओं और 12 सूत्री मांगों को लेकर काला फीता बांधकर अपने कार्यस्थल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रबंधन एवं सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जताते हुए नारेबाजी की। संघ के केंद्रीय संरक्षक पीएन गुप्ता ने बताया कि निगम प्रबंधन टेक्नीशियन संवर्ग की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है। प्रबंधन की उदासीनता के कारण संघ को आंदोलन करना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य मांग टेक्नीशियन को एक अग्रिम वेतन वृद्धि लाभ पूर्व की भांति एक जनवरी 2006 दिया जाए। टेक्नीशियन को प्रथम समयबद्ध वेतनमान अवर अभियंता का द्वितीय समयबद्ध वेतनमान सहायक अभियंता का एवं तृतीय समयबद्ध वेतनमान अधिशासी अभियंता का दिया जाए। उत्पादन निगम में भी टेक्नीशियन से अवर अभियंता पद पर पदोन्नति कोटा 25 प्रतिशत से 40 प्रतिशत किया जाए। तकनीशियन की वेतन विसंगति दूर करते हुए वेतन अवर अभियंता के ठीक नीचे का 4200 ग्रेड पे स्केल दिया जाए। ओबरा शाखा अध्यक्ष उमेश कुमार, केन्द्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, कौशल मिश्रा, भारत सिंह, शिवाकानत, राजेन्द्र कुमार, आनन्द कुमार, प्रभुवन, अजय गुप्ता, संत विजय चंद्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें