फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजापुर और कैनवास स्टार की टीमों ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
आंबेडकर स्टेडियम में खेले जा रहे मिनी सोनांचल कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार की रात खेले गए मैचों में मिर्जापुर और कैनवास स्टार की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मुकाबला इंडिया इंजीनियरिंग और न्यू कैनवास स्टार टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू कैनवास स्टार की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 108 रन बनाए। सर्वाधिक सुनील ने 63 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी इंडिया इंजीनियरिंग की टीम 44 रन ही बना सकी। कैनवास स्टार ने यह मैच 64 रनों से जीत लिया। दूसरा मैच रॉबर्ट्सगंज बनाम मिर्जापुर के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिर्जापुर की टीम ने आठ ओवरों में 106 रन बनाए। सर्वाधिक अमित ने 45 रन बनाए। वहीं जवाब में उतरी रॉबर्ट्सगंज की टीम 94 रन ही बना सकी। इस प्रकार यह मैच मिर्जापुर ने 12 रनों से जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। अंपायर प्रवीण व रोशन और स्कोरर हिमांशु रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें