शक्तिनगर। अनपरा के रेनूसागर इलाके में स्थित हिंडाल्को इंडस्ट्रिज के पावर डिवीजन ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए टीम गठिन कर दिया है। टीम में शामिल लोग परिसर के रहवासियों व कामगारों को जागरूक करने का कार्य कर रहे है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्लांट परिसर में नियमित आने जाने वाले श्रमिकों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। महामारी से बचाव के लिए टीका, सामाजिक दूरी व मास्क को उपचार बताते हुए पावर डिवीजन संस्थान के अध्यक्ष (ऊर्जा) केपी यादव ने बताया कि संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए प्रबंधन की हर संभव तैयारी कर रहा है। महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कालोनी के सभी मुख्य द्वारों पर सख्ती से जांच की जा रही है। प्रबंधन ने कोविड-19 टीमों का गठन किया गया है जो कॉलोनी एवं प्लांट परिसर में घूम-घूमकर लोगों को सफाई, सामाजिक दूरी अन्य उपायों के प्रति जागरूक कर रही है। परिसर के लोगों को निर्देशति किया गया है कि कम से कम अपने घरों से निकलें तथा दुकानदारों के दिए हुए मोबाइल नंबरों पर बात कर आवश्यक वस्तुओं की होम डिलवरी कराए। इसी क्रम में मानव संसाधन प्रमुख शैलेश सिंह ने कोविड-19 के संक्रमण के प्रभाव और उपचार की कमान संभालते हुए बताया कि हमारे कर्मचारी जोश व जज्बे का परिचय देते हुए स्वयं सेवक के रूप में इस महामारी से बचाव के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रबंधन इस महामारी की समाप्ति तक अपने इस मुहिम को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।