फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चयन वेतनमान देने की शिक्षक संघ की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (आरएनसी) की बभनी ब्लॉक इकाई ने शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति को ज्ञापन सौंपकर 15000 और 16448 सहायक अध्यापक भर्ती-2016 के शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ देने की मांग की। संघ ने 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को ग्रेड पे 4600 के साथ चयन वेतनमान देने की मांग रखी।
विज्ञापन


शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 15000 सहायक अध्यापक भर्ती का शासनादेश नौ दिसंबर 2014 को जारी हुआ था। इसके तहत शिक्षकों की नियुक्ति जून-जुलाई 2016 में हुई थी। वहीं, 16448 सहायक अध्यापक भर्ती का विज्ञापन जून 2016 में जारी हुआ और शिक्षकों की नियुक्ति 26 से 31 अगस्त 2016 के बीच हुई थी। इन भर्तियों के तहत नियुक्त शिक्षकों की 10 वर्ष की सेवा 31 अगस्त 2026 को पूरी हो चुकी है।
संघ ने कहा कि सेवा अवधि पूरी होने के बाद पात्र शिक्षकों को नियमानुसार चयन वेतनमान का लाभ दिया जाना चाहिए। इसके लिए ग्रेड पे 4600 निर्धारित किए जाने की मांग की गई। बीईओ ने शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि पात्र शिक्षकों की सूची तैयार कर जल्द बीएसए कार्यालय को भेजी जाएगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, मंत्री राजेश कुमार और संयुक्त मंत्री जानशाय मौजूद रहे। इनके अलावा दूधनाथ पूर्वे, भरत लाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें